मो० तसलीम की रिपोर्ट
Chatra Police Action: चतरा जिले सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर भेड़ीफॉर्म स्थित लक्षणपुर डैम जाने वाली रोड से 21.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव निवासी विकास कुमार (पिता बेचन दांगी) और रवि कुमार (पिता इंद्रदेव सिंह) शामिल है. तस्करों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक ब्रेजा वाहन (जेएच 02 बीजेड 8840) और दो मोबाईल जब्त किया गया. यह जानकारी रविवार को एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि लक्षणपुर डैम के आसपास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे है.
छापेमारी में दो तस्कर गिरफ्तार
सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दोनो को धर दबोचा गया. साथ ही ब्रेजा वाहन को जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो तस्करो को जेल भेज दिया गया. इसमें शामिल अन्य तस्करो की पहचान की जा रही है. एसडीओ ने आगे कहा कि मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सफलताएं भी मिल रही है.
नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी, एएसआई प्रवीण कुमार और कई जवान शामिल थे. जानकारी के अनुसार, जब्त मोबाईल के माध्यम से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, उसी के आधार पर पुलिस नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
ब्राउन शुगर का हब बनता जा रहा पितीज
इटखोरी थाना क्षेत्र का पितीज गांव इन दिनों ब्राउन शुगर तस्करी का केंद्र बनता जा रहा है. यहां के तस्कर चतरा जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों में भी ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रहे हैं. नशे की इस बढ़ती लत से एक ओर युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर तस्कर अवैध कारोबार से आर्थिक लाभ उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: साहिबगंज: राजमहल में भाइयों के बीच हुआ जमीन विवाद, मारपीट में बुजुर्ग की मौत
ये भी पढ़ें: चाईबासा में बड़ा हादसा टला, जर्जर आदिवासी छात्रावास की छत गिरी, बुनियादी समस्याओं से जूझ रहीं छात्राएं
