चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

Chatra News: चतरा जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत नवादा गांव में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. 40 वर्षीय रिंकी कुमारी की अपने घर के पास स्थित कुएं में गिरने से मौत हो गई. वह सुबह फसल की सिंचाई (पटवन) करने गई थी, तभी यह हादसा हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Chatra News, चतरा (दीनबंधु की रिपोर्ट): चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की जान चली गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय रिंकी कुमारी (पति अनिल यादव) अहले सुबह अपने घर के पास स्थित बारी (खेत) में लगी फसल का पटवन करने के लिए गई हुई थीं. इसी दौरान कुएं के पास उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरीं. कुएं में डूबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने चप्पल तैरती देख लगाया पता

जब काफी देर तक महिला वापस घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. तलाश के दौरान उन्होंने कुएं में महिला की चप्पल तैरती हुई देखी, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई. परिजनों ने तुरंत आसपास के ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद मृतका के पति ने सिमरिया थाना जाकर पुलिस को घटना की सूचना दी.

Also Read: पलामू में नीट परीक्षा के दौरान भारी बवाल: 48 परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र नहीं मिलने से मारपीट

पुलिस की कार्रवाई और जांच

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया.

मायके वालों के आवेदन का इंतजार

फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है. थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मृतका के मायके वालों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद पूरे नवादा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: झारखंड कांग्रेस की टीम तैयार: केशव महतो ने 20 माह बाद बनाई नई कमेटी, 188 पदाधिकारियों को दी जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >