चतरा. जिले में महाशिवरात्रि भक्तिभाव से मनी. शिवालयों में पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना की. हर हर महादेव, बोल बम, जय भोले जय भंडारी के जयकारे से क्षेत्र गूंजता रहा. कठौतिया शिव मंदिर व लकलकवानाथ मंदिर में श्रद्धालु कतार में लग कर जलाभिषेक किया. कठौतिया शिव मंदिर के पास दिनभर मेला सा दृश्य रहा. महाशिवरात्रि को लेकर महिलाएं उपवास रख कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना की. कई जगहों पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया.
भगवान शिव की निकली बारात
जिला मुख्यालय स्थित लकलकवानाथ मंदिर से भगवान शिव की बारात निकली. बारात में शामिल श्रद्धालु भूत-पिशाच के भेष में नाचते झूमते चुड़ीहार मुहल्ला शिव मंदिर पहुंचे. इसके बाद केशरी चौक, गुदरी बाजार होते हुए कठौतिया शिव मंदिर पहुंचे. यहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह का संपन्न हुआ. इसके बाद श्रद्धालु पुन: जयकारा लगाते हुए लकलकवानाथ मंदिर पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
