मयूरहंड. थाना क्षेत्र के मंझगावा चौक के समीप ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया मंजीत सिंह के नेतृत्व में मवेशी लदा एक ट्रक जब्त किया. ट्रक में छह मवेशी लदे हुए थे. ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ की और इसके बाद वाहन, चालक व सभी मवेशियों को पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के अनुसार, ट्रक बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग का इस्तेमाल मवेशियों की तस्करी के लिए किया जाता है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व चालक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.
