लावालौंग. टीएसपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता का अंतिम संस्कार गांव के पास स्थित डोडी नाला श्मशान घाट में किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में लावालौंग के अलावे चतरा, सिमरिया, बालूमाथ, बारियातू, पाकी, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज समेत कई प्रखंड के लोग शामिल थे. इधर, ब्रजेश को मारे जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को माओवादियों का भाई सताने लगा है.
एक बार फिर माओवादियों की सक्रियता बढ़ाने की आशंका जतायी जा रही है. ब्रजेश के कारण क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस करते थे. कई लोगों ने बताया कि ब्रजेश के कारण ही घर चैन से सो पाते थे.
