गिद्धौर. बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने की. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाये रखने का आह्वान किया और कहा कि पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचायी जानी चाहिए. बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया. संचालन प्रखंड महामंत्री प्रीतम यादव ने किया. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, लालधारी यादव, सुरेश प्रसाद राणा, अमीर दांगी समेत अन्य उपस्थित थे.
भाजपा की बैठक में पार्टी मजबूती पर चर्चा
एकजुटता बनाये रखने का आह्वान
