सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

युवक बाइक से लोहासिकड़ से कोडरमा की ओर चला रहा था़

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रोडीह के समीप गुरुवार की रात पेड़ एक से बाइक टकरा गयी. इस टक्कर में बाइक सवार युवक लोहासिकड़ निवासी 21 वर्षीय सचिन कुमार यादव (पिता स्व महेश यादव) गंभीर रूप से घायल हो गया़, जिसकी बाद में मौत हो गयी. बताया जाता है कि उक्त युवक बाइक से लोहासिकड़ से कोडरमा की ओर चला रहा था़ स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल लाया गया़, जहां इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया़ रांची जाने के क्रम में हजारीबाग में उसकी मौत हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >