हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. साइकिल झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी है.
दूर-दराज के छात्रों को मिलेगी राहत
सरकार की ओर से दूर-दराज के बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होनेवाली परेशानी को देखते हुए साइकिल उपलब्ध करायी गयी है. दूरी अधिक होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती थी, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. साइकिल मिलने से अब ऐसे छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी.
ये रहे मौजूद
मौके पर कल्याण पदाधिकारी दिनकर कुमार सिंह, प्रधान सहायक बैजनाथ पाठक, जिला समन्वयक श्यामल मेथी, शिक्षक श्रीमती रंजना कौर, उमा पांडे, धर्मेंद्र कुमार समेत कई कर्मी उपस्थित थे.
