टंडवा में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72 वां स्थापना दिवस, मौके पर कई पदाधिकारी रहे मौजूद

आम्रपाली काली मंदिर परिसर में भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान दत्तोपंत ठेंगड़ी के योगदान को याद किया गया.

टंडवा: आम्रपाली काली मंदिर परिषर में भारतीय मजदुर संघ का 72वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मजदुर संघ के पदाधिकारी व महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आए अतिथियों तथा पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा, भारत जननी भारत माता तथा भारतीय मजदुर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी के चित्र पर माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर याद किया.

कार्यक्रम में आए लोगो ने भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक परम पूजनीय स्वर्गीय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवादी, श्रमिक हितैषी एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण किया. उन्होंने श्रमिकों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा 'राष्ट्र हित, उद्योग हित, श्रमिक हित' के मूल मंत्र को जीवन में अपनाने का आह्वान किया था.

मौके पर मुख्य रूप से आम्रपाली- चंद्रगुप्त क्षेत्र सह वेल्फेयर बोर्ड सदस्य मुकेश कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष पवन कुमार, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अवध कुमार, गणपति कुमार दीपक कुमार अभिजीत कुमार पांडेय प्रभु महतो नीलकंठ मंडल ओमप्रकाश कुंदन यादव अभिषेक कुमार जानु कुमार महेंद्र महतो अंकित दत्ता नीरज कुमार सिंह मृत्युंजय चतुर्वेदी शशि भूषण तिवारी ओम कुमार प्रमोद यादव मिथिलेश दास चौधरी अजय कुमार विनय कुमार पंकज कुमार व रामवृक्ष आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >