भद्रकाली महाविद्यालय में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, स्वागत गीत से भक्तिमय हुआ माहौल

इटखोरी के भद्रकाली महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. प्राचार्य और शिक्षकों ने केक काटकर छात्रों के साथ उत्सव मनाया.

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

इटखोरी (चतरा). भद्रकाली महाविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ दुलार ठाकुर समेत सभी मंचासीन शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया. छात्रा ऋचा व पल्लवी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसकी मधुर स्वर लहरियों से पूरा सभागार भक्तिमय हो गया.

शिक्षकों ने काटा केक

इसके बाद शिक्षकों ने केक काटकर उत्सव को और यादगार बनाया. कार्यक्रम का संचालन पल्लवी और ऋचा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो संदीप कुमार ने किया.

शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी रहे मौजूद

मौके पर प्रो जानकी प्रसाद दांगी, प्रो सकेंद्र मिस्त्री, प्रो महेंद्र ठाकुर, प्रो ललित मोहन चौधरी, डॉ सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ बालेश्वर पासवान, प्रो कविता, प्रो मधुबाला कुमारी, प्रो पंकज, प्रो धीरेंद्र यादव, प्रो मोइनुद्दीन अंसारी, प्रो अखिलेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Sudivya Sonu के निधन पर झामुमो का बड़ा फैसला, 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन अगले आदेश तक स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >