बेलगड्डा पशु मेला का 32100 रुपये में हुआ डाक

पशु मेला की नीलामी खुली डाक के माध्यम से की गयी.

सिमरिया. बेलगड्डा पशु मेला की नीलामी को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमुख रोहन साव ने की. बैठक में बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, उपप्रमुख दामोदर गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे. पशु मेला की नीलामी खुली डाक के माध्यम से की गयी. बंदोबस्ती व नीलामी में इचाक कला गांव से उपप्रमुख, दिनेश यादव, संतोष यादव, बेलगड्डा गांव से ग्यास मियां व जबड़ा गांव के निरंजन साव शामिल हुए. डाक पांच दौर से गुजरा. जो 21 हजार रुपये तक चला. इसके बाद अंतिम में उपप्रमुख ने सबसे अधिक 32,100 रुपये में पशु मेला लिया. मालूम हो कि पशु मेला में सुरक्षित जमा राशि 59944 रुपये मात्र तय की गयी थी. इसी के अनुरूप में डाक हुई. मालूम हो कि यह पशु मेला हरेक साल बैशाख पूर्णिमा में शुरू होता है, जो दस दिनों तक चलता है. इस पशु मेला में दूर दराज व आसपास गांव के लोग पशु बेचने व खरीदने आते हैं. मौके पर मुखिया नरेश साव, पंसस परमेश्वर यादव, बालेश्वर शर्मा, रविरंजन गोस्वामी अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >