चतरा. जिले के बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया की विकास भवन शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन नीति (पीएलआइ) में एकरूपता लाने की मांग की गयी.
अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग
वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की अधिसूचना लंबे समय से लंबित है. इसे जल्द जारी किया जाये. साथ ही सभी बैंक कर्मियों के लिए एकसमान पीएलआइ नीति लागू की जाये.
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जायेगा. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिकारी, संघ और स्टाफ यूनियन के प्रमुख प्रतिनिधियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालय की बदहाली: एक साल से खराब जलमीनार, जल जमाव से छात्राओं का खेलकूद बंद
बैंकिंग कामकाज रहा प्रभावित
प्रदर्शन में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी काफी संख्या में शामिल हुए. बैंक कर्मियों के आंदोलन के कारण बैंकिंग कामकाज भी प्रभावित रहा.
प्रदर्शन में विनय प्रफुल्ल जोजो, अनूप फेलिक्स टोप्पो, बसंत कुमार, हेमंत हंसदा, चंद्रकांत मणि, संजीव कुमार, श्यामलाल गागराई, कुमुद रंजन, नीलू कुमारी, राहुल केशरी, नंदकिशोर पाठक, नरेश कुमार, अलका बिलुंग समेत अन्य बैंक कर्मचारी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: Gumla :स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीसी के निर्देश, लंबित कार्य समय पर हो पूरा
