चतरा. चेतना भारती संस्था की ओर से शुक्रवार व शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में नशा मुक्ति व पर्यावरण बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. हंटरगंज प्रखंड के बरियारचक, बंडाटांड़, मोरैनवा, बुढ़ीगड़ा, प्रतापपुर प्रखंड के कसमार, एकचटिया, गुरतुरी, चतरा सदर प्रखंड के कोलाडीह गांव में अभियान चला कर लोगों को नशा मुक्ति व पर्यावरण बचाने को लेकर जागरूक किया गया. संस्था के संस्थापक विनय सेंगर ने नशापान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया. उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधा लगाने, जंगल बचाने व उसकी रक्षा करने की बात कही. युवाओं को अफीम व शराब से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक किया. उन्होंने भटके हुए बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही महिलाओं के लिए मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर राजा भारती, शिवरतन यादव समेत कई उपस्थित थे.
नशा मुक्ति व पर्यावरण बचाव को लेकर जागरूकता अभियान
लोगों को नशा मुक्ति व पर्यावरण बचाने को लेकर जागरूक किया गया.
