मयूरहंड. महेशा स्थित खेल मैदान में हिन्दू-मुस्लिम एकता क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ. फाईनल मैच जूनियर एफसी क्लब आराभुसाही बनाम हिन्दू-मुस्लिम एकता क्लब महेशा के बीच खेला गया. जिसमें आराभुसाही की टीम पांच गोल से जीत दर्ज की.
आराभुसाही की टीम ने महेशा की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, जिला परिषद सदस्य देवेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार यादव, आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद भगत उर्फ बमबम, पूर्व मुखिया इशहाक अली ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पंद्रह हजार रुपये नगद के साथ बड़ा कप व उप विजेता टीम को दस हजार रुपये नगद के साथ छोटा कप प्रदान कर पुरस्कृत किया.
मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के मौका मिलता है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, लक्षमण पासवान, शशि यादव, मनोज दांगी, दीपक पासवान, रूपेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
