धर्मेद्र गुप्ता की रिपोर्ट
कुंदा (चतरा) : कुंदा थाना में 24वें थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. अपराध नियंत्रण के साथ आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा.
अवैध अफीम कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई का दावा
थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अफीम के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा नक्सल गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता के साथ काम करेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 8 सितंबर को रामगढ़ में आजसू का पुतला दहन
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील
उन्होंने क्षेत्रवासियों से किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार अथवा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है.
पूर्व थाना प्रभारी के कार्यकाल की लोगों ने की सराहना
स्थानीय लोगों ने पूर्व थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय बना रहा। लोगों ने नए थाना प्रभारी अमित कुमार से भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई.
ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में 8 सितंबर को रामगढ़ में आजसू का पुतला दहन
