गरीबी में पढ़ाई कर पायी सफलता, मिला सम्मान

शहर के थाना मोड़ निवासी मो सलमान ने विषम परिस्थिति में पढ़ाई की. गरीबी में पढ़ाई कर जैक मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा अंक लाया.

चतरा. शहर के थाना मोड़ निवासी मो सलमान ने विषम परिस्थिति में पढ़ाई की. गरीबी में पढ़ाई कर जैक मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा अंक लाया. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थी को सम्मानित किया गया. सलमान के पिता मो कौशर साइकिल का पंक्चर बनाते थे. फिलहाल कबाड़ी का कारोबार कर रहे हैं. सलमान आगे की पढ़ाई कर कुछ बनना चाहता है.

काम के साथ की पढ़ाई, मिला सम्मान

चतरा शहर के चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो सकलैन मुश्ताक ने खुद काम कर पढ़ाई की. उसने काम के साथ पढ़ाई कर जैक इंटर आर्ट्स की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किया. प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मान पाकर वह काफी खुश नजर आया. सकलैन सदर थाना के सामने कार एसेसरीज की दुकान में काम करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >