पुत्र की हत्या कर शव दफनाने का आरोप

हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

कान्हाचट्टी. गड़िया गांव निवासी देवलाल यादव ने राजपुर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र प्रमोद कुमार की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शव मिलने के समय मृतक की आंखों और दोनों हाथों को कपड़े से बांधा गया था. परिजनों ने हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. गौरतलब है कि दो दिनों से लापता प्रमोद कुमार का शव रविवार शाम गड़िया नदी से करीब 200 मीटर दूर बरामद हुआ था. जानकारी के अनुसार, युवक के लापता होने पर परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद शनिवार को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में आवेदन दिया था. पुलिस ने रविवार को अपहरण का मामला दर्ज किया था. थाना प्रभारी रूपेश कुमार राय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए लगातार जांच की जा रही है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >