लावालौंग में 85 लोगों ने रक्तदान किया

लावालौंग में रविवार को ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार व प्रदेश अध्यक्ष संजय सुमन ने किया.

चतरा. लावालौंग में रविवार को ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन सांसद कालीचरण सिंह, विशिष्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार व प्रदेश अध्यक्ष संजय सुमन ने किया. इस दौरान 85 लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर सांसद ने कहा कि लावालौंग जैसी जगह में भी हर तीन माह में 100 लोगों का रक्तदान करना मायने रखता है. रक्तदान महादान है. इस परंपरा की पूरे देश में शुरुआत होनी चाहिये, ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध हो सके. इस अवसर पर जिला प्रभारी शंकर साहू, खगेश्वर साहू, प्रखंड सचिव अशोक यादव, मुकेश यादव, बिहारी भारती, विरोधी गंझू, चंदन माथुर, नीरज चंद्रवंशी, विकास साहू, विकास सोनी, दिलीप प्रजापति, दीपक ठाकुर, सागर केशरी, पंकज साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >