चतरा: 10 लाख का इनामी उग्रवादी कबीर गिरफ्तार

चतरा : टीपीसी के सब जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी कबीर गंझू उर्फ किशोर को पुलिस ने गुरुवार को टंडवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. कबीर सिमरिया थाना के हुरनाली गांव का रहनेवाला है.उस पर सिमरिया, टंडवा, कटकमसांडी समेत कई थाना में मामला दर्ज है. उसके पास से आधुनिक हथियार […]

चतरा : टीपीसी के सब जोनल कमांडर और 10 लाख रुपये का इनामी उग्रवादी कबीर गंझू उर्फ किशोर को पुलिस ने गुरुवार को टंडवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

कबीर सिमरिया थाना के हुरनाली गांव का रहनेवाला है.उस पर सिमरिया, टंडवा, कटकमसांडी समेत कई थाना में मामला दर्ज है. उसके पास से आधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं.

कबीर को गुप्त स्थान पर रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है .उसने पुलिस को टीपीसी संगठन से संबंधित कई गुप्त जानकारी दी हैं .हालांकि पुलिस ने कबीर की गिरफ्तारी की पुष्टि नही की है. मालूम हो कि छह माह पर्व टीपीसी के द्वितीय स्तर के कमांडर कोहराम को पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार किया था. पुलिस लगातार टीपीसी संगठन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >