chaibasa news : डायन कह कुल्हाड़ी से हमला करने के दो आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने के दो आरोपियों ने आनंदपुर थाना में सरेंडर किया

आनंदपुर. महिला के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करने के दो आरोपी दीपक तोपनो व अनिल भुइयां ने सोमवार को आनंदपुर थाना में सरेंडर किया है. दीपक आनंदपुर थाना के गुल्लू गांव का निवासी है, जबकि अनिल गुदड़ी थाना के केन गांव का रहने वाला है. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थाना प्रभारी प्रिंस झा ने बताया कि बुधवार 19 नवंबर की रात गुल्लू गांव के स्कूल टोला निवासी इलीसाभा तोपनो अपने घर में सो रही थी. रात 11 बजे इलीसाभा का भतीजा दीपक तोपनो और अनिल भुइयां ने डाउन का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. गुरुवार सुबह उसे इलाज के लिए मनोहरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद ओडिशा के राउरकेला और वहां से बुरला रेफर कर दिया गया. रविवार को बुरला से लौटने के बाद इलीसाभा ने आनंदपुर थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस दोनों की गिरफ्तारी में जुट गयी थी. सोमवार को दोनों ने थाने में सरेंडर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >