Chaibasa News : झींकपानी : शॉर्ट सर्किट से ट्रेलर में लगी आग, इंजन व केबिन जला

सड़क किराने वाहन खड़ा कर खाना खाने गये थे ड्राइवर व खलासी

झींकपानी. चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर झींकपानी स्थित रुंगटा क्रशर के पास खड़े ट्रेलर में आग लग गयी. हालांकि, स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. पर ट्रेलर का इंजन व केबिन जल गया. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे है. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक व खलासी क्रशर के पास वाहन खड़ा कर पास के होटल में खाना खाने गये थे. उसी दौरान इंजन में शॉर्ट सर्किट से वाहन में आग लग गयी. वाहन के केबिन में खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर व चूल्हा रखा हुआ था. जिससे आग तेजी से फैल गयी व सिलिंडर विस्फोट कर गया. सिलिंडर के विस्फोट करने से आग तेजी से फैल गयी. आग से इंजन व केबिन पूरी तरह जल गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ KUMAR

ANUJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >