सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर दो बाइक में भिड़ंत, बस चालक की मौत, एक गंभीर

सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में बस चालक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बांसकाटा गांव के पास हुआ हादसा, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था दिगीलोटा निवासी सनातनसोनुआ. सोनुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदड़ी-सोनुआ मुख्य मार्ग पर बांसकाटा गांव के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान दिगीलोटा निवासी 47 वर्षीय सनातन महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से राम बलराम बस का चालक था. वहीं दुर्घटना में घायल युवक की पहचान सकोड़ा गांव निवासी 31 वर्षीय मदन बोदरा के रूप में की गयी है.

ड्यूटी कर घर लौट रहा था बस चालक

जानकारी के अनुसार, सनातन महतो मंगलवार को राम बलराम बस चलाने के बाद गाड़ी को खड़ी कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान कुटीपी और बांसकाटा के बीच विपरीत दिशा से आ रहे मदन बोदरा की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. घायल मदन बोदरा सोनुआ बाजार से अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था.

एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ से एंबुलेंस भेजकर दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया. हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने सनातन महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल मदन बोदरा का प्राथमिक उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >