प्रतिनिधि, चाईबासा
उपायुक्त की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन के संबंध में जिला स्तरीय गठित समिति पर चर्चा की गयी. बैठक के दौरान उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. इस क्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.
उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने व समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिये गये. वहीं ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनसे संबंधित मामलों के प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन सेल के गठन के लिए सदस्यों को नामित किया गया.
ये रहे उपस्थित
बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डॉ भाग्यश्री कर व ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
