Chaibasa News : नशा में विवाद होने के बाद पत्थर से कूचकर की थी मोरा नाग की हत्या

टेबो थाना के चकोमटोनांग जंगल से 13 फरवरी को मिला था मोरा नाग का शव

बंदगांव. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग जंगल में मिले 55 वर्षीय मोरा नाग के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है.

क्या था मामला :

13 फरवरी को चकोमटोनांग गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मोरा नाग (55) का शव बरामद हुआ था. मृतक के भाई कानु नाग के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच में सामने आया कि हत्या की वजह आपसी विवाद थी. आरोपी सनिका संगवार और मोरा नाग ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद हुए झगड़े में मोरा नाग की बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर एसडीपीओ कुमार विनोद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने 14 फरवरी को कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनिका संगवार को धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल फरार आरोपी गोबाई संगवार की तलाश जारी है. छापामारी दल में डीएसपी कुमार विनोद के साथ टेबो थाना प्रभारी सुशील मरांडी, सब इंस्पेक्टर रामाशीष प्रजापति, सुभाष महतो, अर्जुन उरांव, कार्तिक लोहरा, रतनलाल मुर्मू और डोमन सिंह सरदार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >