चाईबासा : ईद मिलादुन्नबी पर मोहम्मदिया जुलूस निकालने को लेकर बड़ी बाजार रजा-ए-मदीना मस्जिद के मतवल्ली अख्तर आलम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र दिया है. पत्र के अनुसार, 26 अगस्त को सुबह 8:30 बजे रजा-ए-मदीना मस्जिद से जुलूस निकलेगा, जो दोपहर दो बजे तक चलेगा.
28 वर्षों से निकल रहा जुलूस
अख्तर आलम ने बताया कि चाईबासा में लगातार 28 वर्षों से मोहम्मदिया जुलूस निकाला जा रहा है. जुलूस मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यशोदा सिनेमा हॉल, शहीद पार्क और सदर थाना पहुंचेगा. इसके बाद उसी मार्ग से बड़ी बाजार लौटकर उलेमाओं की सामूहिक दुआ के बाद समापन होगा. शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कमेटी गठित की गयी है, जिसमें मीर जहांगीर, समीर अहमद, महबूब आलम, शाहबाज अहमद और मो. असलम शामिल हैं.
