Chaibasa News : चाईबासा के कराटेकारों ने जीते 31 पदक

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप. 15 जिलों से करीब 500 कराटेकारों ने लिया था भाग

चाईबासा.

रांची के खेलगांव में स्पोट् र्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 31 जनवरी व 1 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में चाईबासा के कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक अपने नाम किए. इसमें 4 स्वर्ण, 10 रजत एवं 17 कांस्य पदक शामिल हैं. इस चैंपियनशिप में जेकेएआइ झारखंड वेस्ट सिंहभूम, चाईबासा की ओर से कुल 37 कराटेकारों ने भाग लिया. जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष सेंसेई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कराटेकारों को मेडल के साथ-साथ कैश अवार्ड भी प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के लगभग 15 जिलों से करीब 500 कराटेकारों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा और प्रतिस्पर्धात्मक रहा.

योग चैंपियनशिप में चाईबासा के चार बच्चे चौथे स्थान पर

चाईबासा.

31 जनवरी से 1 फरवरी को यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी रांची और स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन ऑफ झारखंड रांची के संयुक्त तत्वावधान में ओपन झारखंड स्टेट योगा चैंपियनशिप में एसके एजुकेशन सेंटर योगा क्लास अर्जुना हॉल दुंबीसाई चाईबासा के चार बच्चों ने भाग लिया. इसमें जीरो गुप (आयु वर्ग अंडर-8 ) में मन देवगम, दिव्येश गोप, ग्रुप सी (अंडर- 15) में स्प्रीति कुदादा, ग्रुप डी (आयु वर्ग अंडर-18 ) में कमल किशोर बारी ने चौथा स्थान प्राप्त किया. चाईबासा पहुंचने पर खिलाड़ियों के अलावा दुंबीसाई के दिऊरी साहु देवगम द्वारा प्रशिक्षिका रश्मि सिंकु, सानु बिरूली, सुषमा को सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >