Jharkhand News: अवैध बालू खनन कर रहे लोगों के साथ पुलिस अधिकारी की जमकर हुई तू-तू-मैं-मैं, Video वायरल

Jharkhand News: चाईबासा के तांतनगर में अवैध तरीके से बालू खनन कर लोगों की थाना प्रभारी के साथ जमकर बहस हो गयी. मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी और उनके साथ आए एक और अफसर ने भागकर अपनी जान बचाई.

चाईबासा, गणेश बारी : चाईबासा के तांतनगर ओपी क्षेत्र के खरकई नदी में अवैध बालू खनन कर रहे लोगों और तांतनगर ओपी प्रभारी के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. आक्रोशित लोगों ने यहां तक धमकी दे डाली कि उन्हें ट्रैक्टर से धक्का मारकर बालू में ले जाने की चेतावनी दे दी. इसके बाद प्रभारी ने स्थिति को भांपते वहां से भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान वहां के पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

खरकई नदी का निरीक्षण करने पहुंचे थे थाना प्रभारी

जानकारी के मुताबिक चाईबासा के तांतनगर थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल और एएसआई सुनील कुमार खरकई नदी का निरीक्षण करने सिविल ड्रेस में पहुंचे थे. इस दौरान वहां उन लोगों ने अवैध बालू खनन कर रहे कुछ लोगों को देखा. इसके बाद उन्होंने बालू खनन कर रहे लोगों को रोका और वहां पर खड़े ट्रैक्टर से तोड़फोड़ की. जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीण और थाना प्रभारी के बीच जमकर बहस गयी. लोगों का कहना था कि हमलोग थाना को इसके लिए पैसे देते हैं. इसके बावजूद थानेदार हमारी गाड़ी को तोड़ रहे हैं, जो गलत है.

खरकई नदी में बालू का अवैध खनन लगातार जारी है

गौरतलब है कि चाईबासा के तांतनगर अचंल को ओडिशा के साथ विभाजित करने वाले खरकई नदी में बालू का अवैध खनन दिन रात बदस्तूर जारी है. इस मामले में माफियाओं द्वारा प्रशासन को मैनेज करने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता. अब इस क्षेत्र में माफियाओं के साथ पुलिस प्रशासन का तू-तू मैं-मैं होना आम बात हो गयी है. ज्ञात हो कि हाल ही में जिला के गुदड़ी इलाके में बालू खनन विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी थी.

Also Read: HMPV वायरस को लेकर सरायकेला में प्रशासन की क्या है तैयारी, डॉक्टर बोले- इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >