बछड़े की मौत पर तड़पती रही मां, रात भर शव के पास डटा रहा वफादार कुत्ता, रुला गया ये दृश्य

नोवामुंडी में सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। एक बेजुबान बछड़े की मौत के बाद उसकी मां गाय और एक वफादार कुत्ते ने रात भर उसके शव के पास रहकर दुख बांटा। यह मार्मिक दृश्य लोगों की आँखों में आंसू ले आया।

नोवामुंडी : नोवामुंडी बाजार चौक ओवरब्रिज के पिलर नंबर 19 के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बछड़े की मौत हो गई. एक चारपहिया वाहन ने बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटनास्थल का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था. बछड़े की मौत के बाद गाय बुरी तरह तड़पती रही. वह बार-बार मृत बछड़े के पास पहुंचती और उसे निहारती रही. इस बेबसी को देखकर मौके पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं.

लोगों की लगी भीड़.

शव को छोड़ने को तैयार नहीं था कुत्ता

वहीं, बछड़े के साथ रहने वाला एक कुत्ता भी उसके शव को छोड़ने को तैयार नहीं था. वह शव के पास बैठकर उसकी रखवाली करता रहा. किसी को भी आसानी से उसके करीब नहीं आने दे रहा था. पशुओं के बीच इस अनोखे लगाव का दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे. घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. नोवामुंडी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की.

गिरी होटल के पास वाहन खड़ा कर चालक फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ी गिरी होटल के निकट खड़ी कर फरार हो गया. सूचना पर नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >