Chaibasa News : योजना से किसानों व मजदूरों को मिलेगा फायदा

बासाटोंटो में भाजपा का वीबीजी रामजी योजना पर सम्मेलन आयोजित, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बासाटोंटो स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को आयोजित विकसित भारत रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबीजी रामजी योजना के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण भारत में रोजगार सृजन, आजीविका सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नयी गति देगा. इसके माध्यम से गांवों की सूरत बदलेगी और लोगों को उनके हक के अनुसार लाभ मिलेगा. योजना ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों की वैधानिक मजदूरी रोजगार गारंटी प्रदान करती है और सशक्तीकरण, समावेशी विकास, योजनाओं का अभिसरण (कन्वर्जेंस) एवं परिपूर्णता (सैचुरेशन) सुनिश्चित करती है. मुंडा ने कहा, “गांव को विकसित किए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि कोल्हान क्षेत्र में विल्किंसन रूल और छोटानागपुर टेनेसी एक्ट लागू हैं. लेकिन राज्य सरकार इनके उल्लंघन का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के हित की अनदेखी की जा रही है. कोल्हान सुपरिटेंडेंट के स्थायी पद पर नियुक्ति नहीं हो रही और शेड्यूल एरिया में अतिक्रमण बढ़ रहा है. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही. प्रमुख उपस्थित लोगों में सह संयोजक दुर्गावती बोइपाई, धर्मवीर सन्नी पासवान, पूर्व सांसद गीता कोड़र, अनूप कुमार सुल्तानिया, राकेश बबलू शर्मा, हर्ष रवानी, चंदन झा, मनीष राम, रूपा सिंह दास, संगीता नायक सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >