Chaibasa News : एवर ग्रीन क्लब को हराकर ‘आओ कभी हवेली में’ चैंपियन

टोंटो. कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब की फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

चाईबासा. टोंटो प्रखंड की रेंगड़ाहातु पंचायत स्थित पालीसाई गांव में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब ने तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की. इसका समापन मंगलवार को हुआ. फाइनल मैच की शुरुआत मंत्री दीपक बिरुवा ने फुटबॉल को किक मारकर किया. इसके पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. विजेता टीम ‘आओ कभी हवेली में’ को 60 हजार रुपये और उप विजेता टीम एवर ग्रीन क्लब को 40 हजार रुपये इनाम दिया गया. मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाएल मुर्मू, जिला परिषद सदस्य राज तुबिड व टोंटो थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल के दौरान अनुशासन और धैर्य का विशेष ध्यान रखें. सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की है. इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को लेना चाहिए. प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार तुम्बलिया, उपाध्यक्ष लखन लागुरी, सचिव करमा सिंह पान, प्रकाश लागुरी, दिलीप कुमार लागुरी, रामराई दोरायबुरु, देवाशीष सिधू, मुकुंद लागुरी, रंजीत पान, विनोद लागुरी, विजय सिंह लागुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >