चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह होटल सैफरन स्वीट्स में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. .समारोह में रांची से पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनीं चंदा अग्रवाल को पद एवं प्रतिष्ठा की शपथ दिलाई. उन्होंने चंदा अग्रवाल को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज की नारी अबला नहीं, बल्कि सशक्त शक्ति बन चुकी है.
इस दौरान प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झांझरिया ने सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, उपाध्यक्ष प्रीति दोदराजका, प्रेस प्रभारी दीपा दोदराजका एवं सह-सचिव निकिता सुल्तानिया सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. राष्ट्रीय संयोजक जोन-2 हर्ष सुल्तानिया एवं प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जलान ने कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया.
'सृजन से सम्मान तक' के तहत 15 अध्यक्षों को सम्मान
कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक प्रेस, जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अमित शर्मा के कार्यक्रम ''सृजन से सम्मान तक'' के तहत शाखा की 15 पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया. शाखा की प्रथम अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल को विशेष रूप से दुपट्टा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस दौरान आगामी बाल कांवड़ यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका ऋचा अग्रवाल, प्रीति दोदराजका, नीतू टिंबरेवाल सहित जागृति शाखा की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.
