चाईबासा : पहले चरण में दो लाख लोगों को मिलेगा अबुआ आवास योजना का लाभ

सदर प्रखंड की डिलियामार्चा पंचायत व झींकपानी प्रखंड की चोया पंचायत में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सदर प्रखंड की डिलियामार्चा पंचायत व झींकपानी प्रखंड की चोया पंचायत में बुधवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा व विशिष्ट अतिथि 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी ने दीप जलाकर किया. विधायक ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. स्टॉलों का निरीक्षण भी किया. सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाये. कहा कि हेमंत सरकार ने सरकारी योजनाओं तक जरूरतमंद लोगों की पहुंच आसान करने और अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न तरह के आवेदनों का मौके पर निपटारा करने के लिए ””आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार”” अभियान की शुरुआत की है. सरकार का लक्ष्य है कि पहले चरण में 2 लाख लोगों को अबुआ आवास दिया जायेगा.

Also Read: चाईबासा मनरेगा घोटाले में ईडी ने दर्ज की प्राथमिकी, गबन और मनी लाउंड्रिंग के मिले सबूत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >