Chaibasa News : चाईबासा चेंबर ने 15 लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

जत जयंती समारोह में शहर के 15 विशिष्ट लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया.

चाईबासा.

चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा शनिवार को पिल्लई हाल में आयोजित अपने रजत जयंती समारोह में शहर के 15 विशिष्ट लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. सम्मानित लोगों में प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर अशोक कुमार सेन, शिक्षाविद् व दार्शनिक डॉ पद्मजा सेन, वरिष्ठ अधिवक्ता मदन मोहन दरिपा, निरंजन साव, रामेश्वर पासवान, डॉ एके गोस्वामी, डॉ अरुण कुमार, डॉ बीना मुंधड़ा, डॉ विजय मुंधड़ा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सुल्तानिया व अमरेंद्र उर्फ ज्ञानी, समाजसेवी संचू तिर्की, गुरमुख सिंह खोखर व राजकुमार शामिल है. साथ ही शहर के 25 पत्रकारों को भी जनता की आवाज सम्मान से सम्मानित किया गया.

चाईबासा चेंबर की नींव रखने वाले संस्थापक व संस्थापक सदस्यों को नींव के पत्थर सम्मान से सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वालों में चाईबासा चेंबर के संस्थापक सह अध्यक्ष अनूप कुमार सुल्तानिया, प्रथम अध्यक्ष विमल शर्राफ, संस्थापक सदस्य स्व सत्यनारायण पाल, स्व पवन अग्रवाल, जयप्रकाश मुंदड़ा, प्रदीप कुमार सिंह, अजय सुल्तानिया, विजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनोज जोशी तथा इम्तियाज खान शामिल हैं. जिन लोगों ने चाईबासा चेंबर के निर्माण में अहम योगदान दी है उन्हें निर्माण के सहभागी सम्मान से सम्मानित किया गया. इनमें स्व राजकुमार अग्रवाल, स्व राम अवतार नेवटिया, सरदार गुरमुख सिंह खोखर, विमान कुमार पाल, संजय दोदराजका, दीपक शर्मा, राजेश मोहता, विकास चंद्र मिश्रा, गोपेश प्रधान, शकिलूर रहमान, विजय प्रसाद, जगदीश पसारी, विजय सुल्तानिया व सोम प्रकाश मुंधड़ा शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >