चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग ने बीएससी नर्सिंग के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा का रिवाइज्ड (संशोधित) कार्यक्रम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय ने पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं. नए कार्यक्रम के अनुसार थर्ड, फोर्थ, सिक्सथ और सेवंथ सेमेस्टर की परीक्षाएं तय तिथियों पर आयोजित होंगी.
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.
सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र करीम सिटी कॉलेज
रिवाइज्ड कार्यक्रम के अनुसार सभी सेमेस्टर की परीक्षाओं का केंद्र करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर बनाया गया है. संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों को इसी केंद्र पर परीक्षा देनी होगी.
बीएससी नर्सिंग थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-28)
परीक्षा तिथि: 31 अगस्त और 2 सितंबर 2026 परीक्षा केंद्र: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर शामिल संस्थान: टीएमएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां), रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग (गितिलता) और अर्का जैन विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ नर्सिंग
बीएससी नर्सिंग फोर्थ सेमेस्टर (सत्र 2023-27)
परीक्षा तिथि: 27 अगस्त और 29 अगस्त 2026 परीक्षा केंद्र: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर शामिल संस्थान: टीएमएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां), रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग (गितिलता) और अर्का जैन विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ नर्सिंग
बीएससी नर्सिंग सिक्सथ सेमेस्टर (सत्र 2022-26)
परीक्षा तिथि: 19, 21 और 25 अगस्त 2026 परीक्षा केंद्र: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर शामिल संस्थान: टीएमएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां), रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग (गितिलता) और अर्का जैन विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ नर्सिंग
बीएससी नर्सिंग सेवंथ सेमेस्टर (सत्र 2021-25)
परीक्षा तिथि: 18, 20 और 22 अगस्त 2026 परीक्षा केंद्र: करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर शामिल संस्थान: टीएमएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग और गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग (सरायकेला-खरसावां)
