एक रुपये में हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा गौरीनाथ के दर्शन: देव शर्मा

युवा लायंस फोर्स इस साल भी शिवभक्तों के लिए मात्र एक रुपये में बाबा गौरीनाथ धाम की यात्रा और विशेष सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

बोकारो: युवा लायंस फोर्स केंद्रीय कमेटी की बैठक मंगलवार को बोदरो स्थित आवासीय कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता रोहित रजक ने और संचालन रंजीत शर्मा ने किया। मुख्य रूप से युवा लायंस फोर्स के केंद्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता देव शर्मा मौजूद थे।

मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा लायंस फोर्स की ओर से बोल बम का जत्था 9 अगस्त, रविवार को रवाना होगा। मात्र एक रुपये में सभी सुविधाओं के साथ श्रद्धालु बंगाल के चिड़का स्थित बाबा गौरीनाथ का दर्शन करेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि पिछले 14 वर्षों से हमारा संगठन यह सेवा दे रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को चिड़का धाम ले जाना है, जो पैसे के अभाव में वहां नहीं जा पाते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को युवा लायंस फोर्स चुनकर जत्थे में शामिल करने का काम करती है।

चास के समाजसेवी और डाक बम सेवा समिति को पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाने वाले शिवभक्त अजय राय की असामयिक मृत्यु हो जाने से इस वर्ष शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सभी शिवभक्तों को उनकी पोशाक, कांवर आदि एक दिन पहले उनके घरों तक संगठन द्वारा पहुंचा दिया जाएगा।

इस वर्ष पहली बार फोर्स की ओर से कांड्रा के समीप सेवा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें झारखंड के मशहूर कलाकार सुदेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहेंगे। शिविर के साथ-साथ वाहन सेवा दलों में भी पूर्व की भांति सभी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद शिवभक्तों को पूजा करने के बाद गाड़ी से वापस लाने का भी काम किया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस बार बाइक सेवा दल का भी गठन किया गया है, जो दामोदर नदी से गौरीनाथ धाम तक भ्रमण करेगा तथा जरूरतमंद शिवभक्तों को सेवा प्रदान करेगा।

मौके पर युवा लायंस फोर्स के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >