बोकारो में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पिता और भाई पर हत्या की प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी

बोकारो के लुटियाबाद गांव में पारिवारिक कलह ने एक युवक की जान ले ली. मृतक की पत्नी ने पिता और छोटे भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बोकारो. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के लुटियाबाद गांव में घरेलू विवाद के दौरान घायल हुए 27 वर्षीय किशन महतो की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर रात की है. मृतक की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने उसके पिता और छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात किशन महतो का अपने पिता और छोटे भाई के साथ किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन गयी. शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया.

धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने की बात

परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद किशन महतो बाइक लेकर घर से निकलने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसे रोकने को लेकर फिर विवाद हुआ. बताया जाता है कि धक्का-मुक्की के दौरान वह आंगन में बने तुलसी मंच पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया.

ये भी पढ़ें: बोकारो: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से मिला मानव अवशेष, आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुटी

परिजनों का कहना है कि शुरुआत में चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो सका. बाद में सिर से रक्तस्राव होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया.

रोती बिलखती पत्नी | Prabhat Khabar Network

मृतक की पत्नी रीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पिंड्राजोरा थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज किया गया है. आवेदन में उन्होंने अपने ससुर चैतु महतो और देवर रवि कुमार महतो पर पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों तथा घटना की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जायेगा. फिलहाल दोनों नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पंचनामा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

मृतक अपने पीछे पत्नी और लगभग डेढ़ वर्ष के एक पुत्र को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. वहीं, पति की मौत की खबर के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गणेश पूजा जुलूस में हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brahm deo dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >