Bokaro News : डीवीसी कामगारों की पत्नियों की संस्था ‘बोकारो ब्यूटी क्वीन‘ की ओर से बोकारो थर्मल की ई टाइप कॉलोनी में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाया. साथ ही ढोल बाजे…होली गीत गाकर खूब मस्ती की. महिलाओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए हम सभी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें. हमें मिल कर समाज हित में कार्य करना है. कहा कि होली के त्योहार में दूसरे समुदाय के लोगों की भी भावनाओं का ख्याल रखें, ताकि उन्हें कोई परेशानी ना हो. मौके पर अंजली सिन्हा, पम्मी कुमारी, शालिनी श्रीवास्तव, रश्मि, नीतू, बॉबी, श्रावणी, कंचन आदि शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
