Bokaro News : काम से बैठाये गये मजदूरों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Bokaro News : काम से बैठाये गये मजदूरों को वापस करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया.

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक से संबंधित ठेका मजदूरों ने बुधवार को बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. ब्लास्ट फर्निश पीसीएस में बैठाये गये छह मजदूरों को काम पर वापस लेने व फाइनल बकाया का भुगतान करने की मांग की. कहा कि मिनिमम वेज का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया जाता रहा है. मजदूरों से अनुचित व्यवहार किया जाता है.

ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग

यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि पीसीएम धमन भट्टी के कुशल श्रमिकों को कट मनी व कट उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान करना, गाली-गलौज करना गलत है. कंपनी के आदेश व अनुशासन का पालन नहीं करने वाले पीसीएम धमन भट्टी के ठेकेदार मेसर्स संतोष एसोसिएट को ब्लैकलिस्टेड किया जाये. श्री सिंह ने कहा कि मेसर्स संतोष एसोसिएट वर्तमान में पीसीएम धमन भट्टी में वर्षों से कार्यरत कुशल श्रमिकों को बिना कारण दो वर्षों के कॉन्ट्रैक्ट अवधि के मध्य में ही गेट पास बना कर नहीं दे रहा है. श्रमिकों को व्यक्तिगत रूप से परेशान किया जा रहा है. तीन बार मुख्य महाप्रबंधक धमन भट्टी से हुई द्विपक्षीय वार्ता व आदेश के बाद भी ठेकेदार की ओर से वर्तमान में 10 श्रमिकों को काम से बैठा दिया गया. मौके पर अमित बास्की, शनिचरा टुडू, छोटेलाल, वीरेंद्र माली, विशाल कपरदार, बुद्धेश्वर, सीताराम सोरेन, सूरज मांझी, बिनोद महतो, वीरेंद्र, रॉबिन मांझी, केडी सिंह, मनोज कुमार, संजय वर्मा, संतोष महतो, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >