Bokaro News : जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों को मिला प्रशिक्षण

Bokaro News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया.

जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर बुधवार को डीपीआरसी भवन सभागार में मकान सूचीकरण व मकान की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि जनगणना अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है. इसलिए इसमें लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस बार जनगणना का संपूर्ण कार्य ऑनलाइन एप के माध्यम से किया जायेगा. डाटा इंट्री करते ही जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगेगी.

प्रशिक्षण सत्र में फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण, डाटा इंट्री प्रक्रिया, ऐप के उपयोग तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी. मौके पर जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक खलको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

एसआइआर को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

पेटरवार अंचल कार्यालय कक्ष में बुधवार को अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. कहा कि 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का विखंडीकरण किया जाना है. 44 नये मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन प्राप्त है. बताया कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) प्रस्तावित है, जो कि वृहत पैमाना पर होना है. वैसे मतदाता जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में था, उन्हें गणना फार्म के साथ सूची के उक्त अंश के अलावा कोई अतिरिक्त दस्तावेज संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है. जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें सूची में पंजीकरण के लिए निर्धारित 11 प्रकार के सरकारी दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा. उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करना है. इसकी सूची नाम, पता, फोन नंबर के साथ निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को यथाशीघ्र उपलब्ध कराये. बैठक में सीओ अशोक राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >