Bokaro News : बोकारो में 14 से 22 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

Bokaro News : बोकारो में बोकारो में 14 से 22 अप्रैल तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा.

समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला गंगा समिति की

बैठक विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने अभियान को लेकर जानकारी साझा की. डीसी ने कहा कि 14 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है. इसके लिए आम नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्था व सामाजिक संगठनों की

सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की

जायेगी. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को मिल कर कार्य करने का निर्देश दिया.

अगरबत्ती निर्माण की इकाई स्थापित कराने का निर्णय

डीसी ने क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण व स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्माल (पूजा सामग्री अवशेष) के लिए सुव्यवस्थित प्रकोष्ठ तैयार करने का निर्देश दिया. बीएसएल प्रबंधन, नगर निगम चास और नगर परिषद फुसरो प्रशासन से स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अगरबत्ती निर्माण की

छोटी इकाई स्थापित कराने का निर्णय लिया गया. इन इकाईयों में निर्माल सामग्री का उपयोग कर उत्पाद तैयार किये जायेंगे.

लोगों से सक्रिय योगदान देने की अपील की

अभियान के तहत गरगा नदी, दामोदर नद व तेनुघाट डैम सहित विभिन्न जल स्रोतों की

सफाई के साथ-साथ नगर निगम चास, नगर परिषद फुसरो व बीएस सिटी क्षेत्र के शहरी इलाकाें व विभिन्न वार्ड में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जायेगा. डीसी ने आमजनों से श्रमदान कर इस अभियान में सक्रिय योगदान देने की अपील की. अभियान के समापन पर 22 अप्रैल को स्वच्छता वाकथॉन/श्रमदान का आयोजन किया जायेगा. इसमें बेहतर कार्य करने वाले संगठनों, संस्थाओं व कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. मौके पर चास ननि के मेयर भोलू पासवान, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, फुसरो नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >