Bokaro News : पुलिस पर लापता युवती के परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

Bokaro News : पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की एक युवती आठ महीनों से लापता है.

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की एक युवती आठ महीनों से लापता है. मामले को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने बोकारो पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बुधवार को कैंप दो स्थित जिला परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि पुलिस युवती को खोजने के उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही है. प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रहा है. मामले में हाईकोर्ट ने पहले बोकारो एसपी को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था. इसके बाद हालात और बिगड़ते दिखे. हाल ही में कोर्ट ने डीजीपी तदाशा मिश्रा को वर्चुअल माध्यम से जवाब देने का निर्देश दिया है. बबीता देवी ने कहा कि बोकारो एसपी शहर के थानों और बालू माफियाओं से अवैध वसूली में व्यस्त हैं. युवती की मां को फोन कर केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा नौकरी खत्म कराने की धमकी दी जा रही है.

युवती के दादा की हुई पिटाई

युवती की मां ने कहा कि तीन अप्रैल को उनके चाचा ससुर को जांच के नाम पर थाने बुलाया गया. वहां थाना प्रभारी ने बेरहमी से उनकी पिटाई की. बाद में उनका इलाज भी कराया गया. पुलिस मामले की जांच सही दिशा में करने के बजाय डराने और दबाव बनाने का काम कर रही है. थाना प्रभारी उनके चरित्र पर भी सवाल उठा रहे हैं, जो बेहद आपत्तिजनक है. इससे परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान है और न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >