Bokaro News : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Bokaro News : चास के हरिलागोरा में एक युवक की मौत तालाब में डूबने से हो गयी.

चास मु थाना क्षेत्र के हरिलागोरा गांव निवासी चंदन कुमार शर्मा के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय अभिषेक कुमार शर्मा की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार को गांव के तालाब में नहाने गया था. काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गयी. परिजन और ग्रामीण तालाब पहुंचे तो किनारे तेल, साबुन और उसकी चप्पल थी. लोगों ने तालाब में छानबीन की, अभिषेक नहीं मिला. बुधवार की सुबह परिजन और ग्रामीणों ने तालाब में फिर खोजबीन शुरू की. कुछ देर बाद उसका शव मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >