Bokaro News : झारखंड में चल रही कट कमीशन वाली सरकार : भानु प्रताप

Bokaro News : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड में सीसी यानी कट कमीशन वाली सरकार चल रही है.

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि झारखंड में सीसी यानी कट कमीशन वाली सरकार चल रही है, जो हर जगह घपला कर रही है. इस सरकार में एमबीए सिस्टम एक्टिव है. एम मतलब मंत्री, बी मतलब बिचौलिया और ए मतलब अधिकारी है. बुधवार को बोकारो पहुंचे श्री शाही कैंप दो स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

चारा घोटाला से बड़ा है ट्रेजरी घोटाला

बोकारो व हजारीबाग ट्रेजरी से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी पर श्री शाही ने कहा कि यह बहुत बड़ा व गंभीर मामला है. कहीं ना कहीं सरकार का हाथ इसके पीछे है. यह चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला है. हजारीबाग में कुछ दिन पहले एक कंप्यूटर ऑपरेटर के पास से करोड़ों रुपया पकड़ा गया था. वह पैसा किसका था, यह अभी तक पता नहीं चला. सरकार अब सरकारी खजाना में सीधे हाथ डाल रही है. छोटे अधिकारियों को हथियार बना कर यह खेल किया जा रहा है.

श्री शाही ने कहा कि छह साल में एजी की रिपोर्ट में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये का पता नहीं चल पा रहा है. इस राशि का कोई यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट केंद्र को नहीं दिया गया. भाजपा को लगता है कि हेमंत सोरेन सरकार ने सीधे-सीधे ट्रेजरी से डाका डलवाने का काम किया है. सरकार के कुछ अधिकारी व सीधे-सीधे मुख्यमंत्री इसमें संलिप्त हैं.

श्री शाही ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार में स्थिति बद से बदतर है. झारखंड में कार्यकर्ताओं के बदौलत पार्टी सत्ता में वापस आयेगी. कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में लग जायें. मौके पर जयदेव राय, संजय त्यागी, कमलेश राय, माथुर मंडल, अशोक पप्पू, अनिल सिंह, विक्की राय, अविनाश झा, बिनोद सिंह राठौड़, प्रकाश चटर्जी, सीता कुमारी, एके वर्मा, अमित सिंह, गोलू उपाध्याय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >