Bokaro News : महिलाओं ने निकाला नशाबंदी जागरूकता जुलूस

Bokaro News : चास के टुपरा में महिलाओं ने नशाबंदी जागरूकता जुलूस निकाला.

चास प्रखंड अंतर्गत टुपरा पंचायत में रविवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जेएलकेएम के तत्वावधान में ग्रामीण महिलाओं द्वारा नशाबंदी जागरूकता जुलूस निकाला गया. नेतृत्व जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव अर्जुन रजवार ने किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा की कमी के कारण शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ता जा रहा है. इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. गांवों में गरीबी, अशिक्षा और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं. समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नशामुक्ति अभियान में सहयोग करना चाहिए. जुलूस पंचायत के विभिन्न टोला-मोहल्लों से होकर गुजरा और लोगों से शराब का सेवन छोड़ने तथा अवैध शराब कारोबार को बंद करने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >