पिछरी में जागरण का आयोजन

पिछरी में जागरण का आयोजन

फुसरो. वासंतिक दुर्गा पूजा व रामनवमी के अवसर पर पिछरी नर्मदेश्वर रुद्र मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात को जागरण का आयोजन हुआ. तपस्या जागरण ग्रुप धनबाद के गायक तरुण कुमार ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया. गायक कृपाशु कुमार, गायिका सुनीता सिंह, रजनी मेहरा, आशा कुमारी ने भजन सजा है मां का दरबार…, गणेश के पापा…, मां की चुनरिया…, सजा दो घर मेरे सरकार आये हैं…आदि गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. जागरण के दौरान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण, सुदामा, काली तांडव, महाबली हनुमान की झांकी प्रस्तुत की गयी. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश मिश्रा, सचिव दीपक मिश्रा, राकेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, धीरज मिश्रा, निकु मिश्रा, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >