Bokaro News: बोकारो व चास के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर की हुई जांच

Bokaro News: पीसीपीएनडीटी के तहत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद की अगुवाई में शनिवार को चास बोकारो के दो अल्ट्रा साउंड सेंटर की जांच की गयी. जांच के दौरान बोकारो के सरजी सेंटर व चास योधाडीह मोड स्थित कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गयी.

पीसीपीएनडीटी के तहत सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद की अगुवाई में शनिवार को चास बोकारो के दो अल्ट्रा साउंड सेंटर की जांच की गयी. जांच के दौरान बोकारो के सरजी सेंटर व चास योधाडीह मोड स्थित कुमार डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गयी. सदर उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने बताया कि पीसीपीएनडीटी को लेकर रूटीन जांच की गयी. जांच के क्रम में देखा गया कि सेंटर द्वारा हर माह फॉर्म एफ भरा जाता है या नहीं. रजिस्टर से मरीज के इंट्री का भी मिलान किया गया. सभी सेंटर के संचालक को हिदायत दी गयी कि पीसीपीएनडीटी के नियम को सख्ती से पालन करना है. लापरवाही करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. जांच टीम में कंचन कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >