Bokaro News : पुण्यतिथि पर याद किये गये ‘ट्री मैन’ जगदीश महतो

Bokaro News : कसमार प्रखंड के हिसीम स्थित वन भवन परिसर में मनायी गयी पुण्यतिथि, ग्रामीणों ने वन व पर्यावरण सुरक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प.

कसमार, कसमार प्रखंड के हिसीम स्थित वन भवन परिसर में सोमवार को ‘ट्री मैन’ के नाम से प्रसिद्ध जगदीश महतो की पहली पुण्यतिथि मनायी गयी. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, वन सुरक्षा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य और ग्रामीणों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. उनके बताये मार्ग पर चलकर वन एवं पर्यावरण सुरक्षा आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि जगदीश महतो ने अपने जीवन के लगभग चार दशक जंगलों की रक्षा को समर्पित कर दिये. उनका संघर्ष केवल पेड़ों को बचाने का नहीं था, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का अभियान था. मंत्री योगेंद्र प्रसाद के पुत्र सह झामुमो नेता विनय कपूर ने कहा कि आज जब पर्यावरण संकट वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है, तब जगदीश महतो का योगदान और भी प्रासंगिक हो जाता है. जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी व भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कि कहा कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के जंगलों को बचाने में जगदीश महतो की भूमिका ऐतिहासिक रही है. इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारी देवशरण हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो, केंद्रीय सचिव मो सुलेमान अंसारी, सूरज महतो, प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय सदस्य आनंद कुमार महतो एवं दिलीप कुमार महतो आदि ने संबोधित किया. कहा कि जगदीश महतो के कार्यों से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. उनका जीवन संघर्ष, साहस और निष्ठा की मिसाल है, जो युगों तक लोगों को प्रेरित करता रहेगा.

पत्नी और पुत्री को किया गया सम्मानित

समिति के पदाधिकारियों द्वारा जगदीश महतो की पत्नी माया देवी व मिला देवी तथा पुत्री लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित किया गया. उन्हें नारे लगाते हुए उनके आवास से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया.

प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय

वन भवन परिसर में जगदीश महतो की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया.प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया गया. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अगले वर्ष उनकी पुण्यतिथि से पूर्व प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी, ताकि यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के संघर्ष का स्थायी प्रतीक बन सके. मौके पर मुखिया बबीता देवी, पंचायत समिति सदस्य जगेश्वर मुर्मू, आजसू नेता उमेश मनोज कुमार महतो, रामसेवक जायसवाल, उमेश कुमार जायसवाल, परमेश्वर नायक, दिलीप कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, डॉ जीतलाल महतो, राजेश कुमार राय, सरोज महतो, सोमर महतो, राजेश्वर महतो, संजय महतो, नितेश करमाली, जगेश्वर हेंब्रम, जानकी राम महतो, श्रीकांत महतो, झरी राम महतो सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >