बोकारो से सुनील तिवारी की रिपोर्ट
Top 100 Companies India, बोकारो : दुनिया की अग्रणी ऊर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनियों में शुमार वेदांता समूह (Vedanta Group) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख मजबूत की है. ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया’ (Great Place To Work India) द्वारा वेदांता को भारत की शीर्ष 100 काम करने योग्य सर्वश्रेष्ठ कंपनियों (2026) की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है. यह राष्ट्रीय सम्मान वेदांता की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत कंपनी अपने कार्यस्थल पर विश्वास, उत्कृष्ट प्रदर्शन, इनोवेशन (Innovation) और सबकी बराबरी (Inclusivity) जैसी चीजों को बढ़ावा दे रही है.
कर्मचारियों को मिला 2,500 करोड़ रुपये का बड़ा तोहफा
वेदांता समूह ने न केवल काम करने का बेहतर माहौल दिया, बल्कि वित्तीय मोर्चे पर भी अपने कर्मचारियों को मालामाल किया है. पिछले पांच वर्षों के दौरान कंपनी ने ईएसओपी (ESOP – कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना) कार्यक्रम के माध्यम से अपने कर्मियों के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये की संपत्ति (Wealth) का सृजन किया है. आज ये कंपनी भारत की सबसे युवा और विविधता से भरे कार्यबल (Workforce) का नेतृत्व कर रही है. यहां पर कार्यरत 40% कर्मचारी 30 वर्ष से कम आयु के हैं, जो नए भारत की ऊर्जा को दर्शाता है.
Also Read: Dumka: 8 साल बाद जगी उम्मीद, जल्द फिर से खुलेगा हंसडीहा लैम्पस
महिलाएं और ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स संभाल रहे कमान
पारंपरिक भारी उद्योग (Heavy Industry) के रूढ़िवादी ढांचे को तोड़ते हुए वेदांता ने कार्यस्थल पर विविधता की एक नई इबारत लिखी है. यहां के कुल कार्यबल में महिलाएं 23% की मजबूत हिस्सेदारी रखती हैं, जो कोर इंजीनियरिंग और माइनिंग सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यहां सामाजिक मुख्यधारा से कटे लगभग 100 ट्रांसजेंडर प्रोफेशनल्स आज वेदांता के विभिन्न व्यवसायों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो औद्योगिक क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है.
“भारत की विकास यात्रा का अहम हिस्सा है वेदांता”- नेहा शर्मा
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए वेदांता समूह की सीएचआरओ (CHRO) नेहा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि हम भविष्य के वेदांता का निर्माण एक ऐसी सोच के साथ कर रहे हैं जहां प्रदर्शन, सबकी भागीदारी और स्वामित्व (Ownership) की भावना साथ-साथ चलती है. वेदांता धातु, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे उन रणनीतिक क्षेत्रों में कार्य करता है, जो देश के भविष्य के लिए बेहद अहम हैं. हम अपने कर्मियों को वास्तविक समस्याओं के समाधान और चुनौतीपूर्ण कार्य का एक अनूठा अनुभव प्रदान करते हैं.”
Also Read: तमिलनाडु से लौट रही महिला ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता, पति ने पुलिस से लगाई खोजने की गुहार
