स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कसमार में निकलेगी तिरंगा यात्रा, लोगों में उत्साह

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोकारो के कसमार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में इसे लेकर भारी उत्साह है।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त की शाम कसमार में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इसकी तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर यात्रा के आयोजन और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की.

बैठक में तय किया गया कि शुक्रवार की शाम कसमार स्कूल चौक से प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा में तिरंगे के साथ कसमार के गणमान्य नागरिकों के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे.

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है. बैठक में समाजसेवी राजेश कपरदार, गोलक नाथ ठाकुर, कमलेश जायसवाल, सुजीत कुमार प्रजापति, राजकुमार महतो, सागर महतो, अजय प्रजापति, जगेश्वर गोस्वामी, नरेंद्र पासवान, ऋतु महतो, आशीष गोस्वामी और छोटन ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >