Bokaro News : बोकारो में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा

Bokaro News : बोकारो प्रचंड गरमी के चपेट में है.

बोकारो प्रचंड गरमी के चपेट में है. सूर्य की तपिश के बीच पुरवईया हवा के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है. छांव में भी राहत नहीं है. पंखा भी गरम हवा दे रहा है. बुधवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, 35 प्रतिशत आर्द्रता के कारण तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब महसूस किया गया. सुबह ही तापमान तेज रफ्तार से बढ़ने लगा था. नौ बजते-बजते तापमान 34 और दोपहर दो बजे 40.9 डिग्री तक पहुंच गया. शाम छह बजकर 23 मिनट पर सूर्यास्त हुआ. लेकिन, लोगों को गरमी से राहत नहीं मिली. शाम सात बजे तापमान 36 डिग्री रहा. सिटी सेंटर, सेक्टर 04 एलआइसी मैदान के पास सत्तू का शरबत बेचने वाले ने कहा कि इस मौसम में सब फेल है. एक बुजुर्ग ने बताया कि अधिमास ज्येष्ठ माह चल रहा है, गरमी तो होगी ही. अभी राहत नहीं मिलने वाली. गरमी का आलम यह है कि दोपहर होते-होते सड़क पर सन्नाटा छा जा रहा है. इक्का-दुक्का लोग ही दिखते हैं. पैदल चलने वाले छाता या गमछा से सिर ढंक रहते हैं. दो पहिया वाहन चालक हेलमेट, सन ग्लास, गमछा का इस्तेमाल कर रहे हैं. महिलाएं स्काफ का प्रयोग कर रही हैं.

सेहत का रखें ख्याल, डिहाइड्रेशन से बचें

जनरल फिजिशियन डॉ रणधीर सिंह ने बताया कि गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए हल्का, सुपाच्य व पानी से भरपूर आहार लेना चाहिए. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दही, छाछ, नारियल पानी व मौसमी फलों को दिनचर्या में शामिल करें. भारी, मसालेदार और तले हुए भोजन से बचना चाहिए. चाय, कॉफी व शराब डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए. दोपहर में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए. बाहर निकलने के पहले पानी पीकर निकलें. साथ में पानी का बोतल जरूर रखें. प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए. बीच-बीच में पानी पीना फायदेमंद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >